Samsung M06

स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर Mediaek Dimensity 6300 Octa-Core, 2.4GHz,2GHz
रैम4GB/6GB
स्टोरेज128GB, Available:108.6GB(मतलब 128GB में सिर्फ 108.6GB डाटा स्टोर कर सकते हैं।)
मेमोरी कार्ड सपोर्टहां (1.5TB तक)
कैमरा 50MP+2MP ,Slow Motion- 120fps@HD
सेल्फी कैमरा8MP
डिस्प्ले6.74 इंच ,FHD+ PLS LCD (720×1600), 90Hz, Corning Gorilla Glass Victus
बैटरी5000 mAh, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कनेक्टिविटीUSB Type C,GPS, Beidou, Bluetooth v5.3, wi-fi
नेटवर्क2G / 3G / 4G / 5G
वजन191 ग्राम
फिंगरप्रिंटside-mounted
OSAndroid 15 (4 साल तक OS upgrade कर सकते हैं।)
कीमत Rs. 12499 लगभग on Date 25-Feb-2026

प्रोसेसर और मेमोरी

Samsung Galaxy M06 एक शानदार मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो Mediaek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (2.4GHz क्वाड कोर + 2GHz क्वाड कोर) के साथ आता है। यह प्रोसेसर रोज़मर्रा के कामऔर साधारण गेमिंग के लिए अच्छा फोन है।

यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है — 4GB/6GB RAM के साथ, और दोनों वेरिएंट के साथ 128GB स्टोरेज का ही विकल्प मिलता है।

👉ज्यादा RAM वाला वेरिएंट बेहतर मल्टीटास्किंग और स्मूद एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है।

डिस्प्ले

इस फोन में 6.74 इंच की FHD+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। 16 मिलियन कलर्स सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरा

Samsung Galaxy M06 में 50MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, । दिन के उजाले में यह फोन नेचुरल कलर्स के साथ अच्छी फोटो क्लिक करता है।

फ्रंट में 8MP Drop Notch सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयुक्त है।

वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन FHD (1920 × 1080) @30fps सपोर्ट करता है। साथ ही 120fps स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप स्मूद वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।

बैटरी

इस फोन में 5000mAh की बैटरी है और यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Galaxy M06 Android 15 और One UI 7 के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन में 4 साल ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा,जो इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए बेहतर विकल्प बनाता है।

डिजाइन और वजन

Galaxy M06 काफी सुंदर और मजबूत फोन है। इस फोन का वजन 191 ग्राम और इस फोन सिर्फ 8mm है जिसकी वजह से इस फोन को हाथ में पकड़ने का अनुभव काफी शानदार होगा।

फायदे (Pros)

  • 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग
  • Android 15 और 4 साल तक OS एवं सिक्योरिटी अपडेट का दावा

कमियां (Cons)

  • Drop Notch सेल्फी कैमरा की वजह से डिज़ाइन थोड़ा आउटडेटेड लगता है।
  • बॉक्स में चार्जर शामिल न होने की संभावना (खरीदने से पहले पुष्टि करें)

निष्कर्ष (Conclusion)

Samsung Galaxy M06 एक सस्ता और अच्छा 5G स्मार्टफोन के रूप में देखा जा सकता है, जिसमें बड़ी 5000mAh बैटरी, 90Hz PLS LCD डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फोन मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के लिए पर्याप्त प्रदर्शन देता है।

हालांकि, बॉक्स में चार्जर न मिलने जैसी बातें कुछ यूज़र्स के लिए नकारात्मक हो सकती हैं। इसलिए खरीदने से पहले अपनी जरूरत और बजट के अनुसार अन्य स्मार्टफोन्स से तुलना करना बेहतर रहेगा।

यह फोन उन लोगो के लिए बेहतर है जो कि सिर्फ Youtube, Facebook, Whatsapp और साधारण उपयोग करते हैं। कुल मिलाकर, यदि आप लेटेस्ट Android वर्जन, लंबी सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट और मजबूत डिजाइन वाला फोन चाहते हैं, तो Galaxy M06 आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

"डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और उपलब्ध डेटा पर आधारित है। कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक स्टोर पर इसकी पुष्टि जरूर करें।"

© 2026 टेकज्ञान | सभी अधिकार सुरक्षित
About Us | Contact Us | Privacy Policy | Disclaimer