| प्रोसेसर | Exynos 1330 Octa-Core, 2.4GHz,2GHz |
| रैम | 4GB/6GB/8GB |
| स्टोरेज | 128GB, Available:106.5GB(मतलब 128GB में सिर्फ 106.5GB डाटा स्टोर कर सकते हैं।) |
| मेमोरी कार्ड सपोर्ट | हां (2TB तक) |
| कैमरा | 50MP+5MP+2MP ,Slow Motion- 120fps@HD |
| सेल्फी कैमरा | 13MP |
| डिस्प्ले | 6.65 इंच ,FHD+ (1080×2340), 90Hz, Corning Gorilla Glass Victus |
| बैटरी | 5000 mAh, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
| कनेक्टिविटी | USB Type C,GPS, Beidou, Bluetooth v5.3, wi-fi |
| नेटवर्क | 2G / 3G / 4G / 5G |
| वजन | 192 ग्राम |
| OS | Android 15 (6 साल तक OS upgrade कर सकते हैं।) |
| कीमत | Rs. 17499 लगभग on Date 23-Feb-2026 |
Samsung Galaxy M17 एक शानदार मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो Exynos 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (2.4GHz क्वाड कोर + 2GHz क्वाड कोर) के साथ आता है। यह प्रोसेसर रोज़मर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
यह फोन तीन वेरिएंट में उपलब्ध है — 4GB/6GB/8GB RAM के साथ, और तीनों वेरिएंट के साथ 128GB स्टोरेज का ही विकल्प मिलता है।
👉ज्यादा RAM वाला वेरिएंट बेहतर मल्टीटास्किंग और स्मूद एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है।
इस फोन में 6.65 इंच की FHD+ sAMOLED Plus डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 × 2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। 16 मिलियन कलर्स सपोर्ट के साथ यह मूवी और वीडियो देखने का शानदार अनुभव देता है। Main Display और बैक पैनल पर Corning Gorilla Glass Victus की सुरक्षा इस फोन को अतिरिक्त मजबूती प्रदान करती है।
अगर आप Disney+ Hotstar, Netflix या Amazon Prime Video जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर मूवी और वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, तो यह फोन आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
Samsung Galaxy M17 में 50MP + 5MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट मिलता है। दिन के उजाले में यह फोन काफी डिटेल और नेचुरल कलर्स के साथ शानदार फोटो क्लिक करता है।
फ्रंट में 13MP Drop Notch सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयुक्त है।
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन FHD (1920 × 1080) @30fps सपोर्ट करता है। साथ ही 120fps स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप स्मूद वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।
इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि कंपनी के अनुसार लगभग 18 घंटे तक वीडियो प्ले कर सकती है। यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Galaxy M17 Android 15 और One UI 7 के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन में 6 साल ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा,जो इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए बेहतर विकल्प बनाता है।
Galaxy M17 काफी सुंदर और मजबूत फोन है। फ्रंट और बैक दोनो तरफ Corning Gorilla Glass Victus की सुरक्षा है। इस फोन का वजन 192 ग्राम और इस फोन सिर्फ 7.5mm है जिसकी वजह से इस फोन को हाथ में पकड़ने का अनुभव काफी शानदार होगा। कंपनी के अनुसार यह फोन IP54 सुरक्षा के साथ आता है। लैब टेस्ट के दौरान डिवाइस पर सभी दिशाओं से 5 मिनट तक प्रति मिनट 10 लीटर ताज़ा पानी का स्प्रे किया जाता है। इन नियंत्रित परिस्थितियों में यह डिवाइस सुरक्षित पाया गया है।
⚠️ ध्यान रखने योग्य बातें यह रेटिंग रोज़मर्रा की हल्की पानी की छींटों तक ही सीमित है। बीच या स्विमिंग पूल में इसका उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती। समय के साथ सामान्य उपयोग और घिसावट के कारण इसकी वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस क्षमता कम हो सकती है।
👉 इसलिए, डिवाइस को पानी में डुबोने या अत्यधिक नमी वाली जगहों पर इस्तेमाल करने से बचें।
Samsung Galaxy M17 एक संतुलित मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन के रूप में देखा जा सकता है, जिसमें बड़ी 5000mAh बैटरी, 90Hz sAMOLED Plus डिस्प्ले और OIS सपोर्ट वाला 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। Exynos 1330 प्रोसेसर डेली यूज़, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के लिए पर्याप्त प्रदर्शन देता है।
हालांकि, बॉक्स में चार्जर न मिलने जैसी बातें कुछ यूज़र्स के लिए नकारात्मक हो सकती हैं। इसलिए खरीदने से पहले अपनी जरूरत और बजट के अनुसार अन्य स्मार्टफोन्स से तुलना करना बेहतर रहेगा।
कुल मिलाकर, यदि आप लेटेस्ट Android वर्जन, लंबी सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट और मजबूत डिजाइन वाला फोन चाहते हैं, तो Galaxy M17 आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
"डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और उपलब्ध डेटा पर आधारित है। कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक स्टोर पर इसकी पुष्टि जरूर करें।"