Off-Grid या Hybrid Solar Inverter के लिए कौन सी सोलर बैटरी बेहतर है? | पूरी जानकारी..

Written By गौतम रवि

जब आप अपने घर या ऑफिस के लिए Off-Grid या Hybrid Solar System लगवाने की सोचते हैं, तो सबसे महत्वपूर्ण और महंगा हिस्सा होता है—बैटरी बैंक (Battery Bank)। सही बैटरी चुनने पर ही आपके सोलर सिस्टम की परफॉर्मेंस और बिजली का बैकअप निर्भर करता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि पारंपरिक Lead-Acid (ट्यूबुलर) बैटरी लें या आधुनिक Lithium-ion बैटरी? इस लेख में हम दोनों की तुलना गहराई से करेंगे, जिसमें हम रीसेल वैल्यू जैसे अहम पहलुओं पर भी बात करेंगे।

इस लेख में हम जानेंगे कि सामान्यतः सोलर इन्वर्टर में कौन सी बैटरी उपयोग की जाती है।, इसके प्रकार, फायदे, तथा सोलर इन्वर्टर के लिए सही बैटरी कैसे चुनें।

इस से पहले हमने अपने पिछले लेख मे Monocrystalline, Polycrystalline और Thin Film सोलर पैनल के बारे में बात की है उस लेख को यहाँ पर क्लिक कर के सोलर पैनल क्या है? और सोलर इनवर्टर क्या होता है। पढ़ सकते हैं। इनके बारे में सरल भाषा में जानकारी दी है, जिससे आपको सोलर पैनलों की बुनियादी समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

सोलर पैनल के प्रकार

सोलर बैटरी के मुख्य प्रकार

आज की तारीख में मुख्यतः दो प्रकार की सोलर बैटरी ही उपयोग में है।

1. Lead-Acid (ट्यूबुलर) बैटरी: यह सबसे पारंपरिक और लंबे समय से इस्तेमाल होने वाली बैटरी है। Lead-Acid (ट्यूबुलर) बैटरी आज भी भारत में साधारण इनवर्टर हो या फिर सोलर इनवर्टर इन सब के साथ सबसे ज्यादा उपयोग होनो वाली बैटरी है। चूंकि Lithium-ion (LiFePO4) बैटरी की कीमत बहुत ज्यादा होती है जिसके कारण आप के पूरे Off-Grid या Hybrid सौर उर्जा सिस्टम की कीमत ज्यादा हो जाती है अगर आप शुरुआती खर्च कम रखना चाहते हैं, तो Lead-Acid ट्यूबलर बैटरी एक बेहतर विकल्प है क्योेकि Lead-Acid बैटरी की कीमत Lithium-ion बैटरी के मुकाबले काफी कम होती है । ये आकार में बड़ी और भारी होती हैं और Lead-Acid ट्यूबलर बैटरी की लंबी उम्र के लिए यह जरूरी है कि इसमें समय-समय पर डिस्टिल्ड वाटर (पानी) डालना होता है ताकि इसका वाटर लेवल सही बना रहे। अगर आप एक अच्छी कंपनी/ब्रांड जैसे: Luminous, UTL, Exide, Amron, Okaya की बैटरी खरीदते हैं और सही तरीके से उपयोग करते हैें तो 5 से 6 साल तक अच्छा बैटरी बैकअप प्राप्त कर सकते हैं।

Lead-Acid बैटरी के फायदे:

  1. Lead-Acid बैटरी की कीमत Lithium-ion बैटरी के मुकाबले काफी कम होती है
  2. Lead-Acid बैटरी खराब होनें के बाद भी काफी अच्छी कीमत पर वापस बिक जाती है।

Lead-Acid बैटरी के नुकसान:

  1. 12V की फिक्स बनावट: लीड-एसिड बैटरियां आमतौर पर केवल 12V के फॉर्मेट में ही आती हैं।
  2. अगर आपका सोलर इनवर्टर 24V का है, तो आपको मजबूरन दो 12V की लीड-एसिड बैटरी को सीरीज में जोड़ना पड़ेगा। यदि इनवर्टर 48V का है, तो चार बैटरी लगानी पड़ेंगी।
  3. Maintenance: Lead-Acid ट्यूबलर बैटरी मे समय-समय पर पानी डालना होता है।

2. Lithium-ion बैटरी: Lithium-ion बैटरी आज के समय मे सौर ऊर्जा के साध सबसे ज्यादा उपयुक्त है क्योेकि Lithium-ion बैटरी Lead-Acid बैटरी की तुलना में बहुत तेजी से चार्ज होती है। Lithium-ion बैटरी के तेजी से चार्ज होने की सौर ऊर्जा से बनी अतिरिक्त बिजली को अच्छे से दूसरे उपकरण चलाने मे कर सकते हैं। Lithium-ion बैटरी का DOD(Depth OF Discharge)80% से 85% तक होता है। इसका मतलब है कि आप इस बैटरी को काफी ज्यादा Low डिस्चार्ज कर सकते हैं। Lithium-ion बैटरी का बैकअप बहुत अच्छा होता है। एक अच्छी कंपनी की Lithium-ion बैटरी को एक बार लगाकर सही तरीके से आप लगभग 10 वर्षों तक बिना किसी Maintenance के इस्तेमाल कर सकते हैं।

Lithium-ion बैटरी के फायदे:

  1. आकार में छोटी होनें के कारण घर या ऑफिस मे कम जगह लेती है।
  2. बैटरी बैकअप बहुत अच्छा है और एक बार लगाकर कई वर्षों तक बैटरी बदलनें का कोई सिरदर्द नहीेें।

Lithium-ion बैटरी के नुकसान:

  1. Lithium-ion बैटरी की कीमत Lead-Acid बैटरी के मुकाबले काफी ज्यादा होती है।
  2. Lithium-ion बैटरी खराब होने पर अच्छी कीमत पर वापस नहीं बिकती है, अगर कीमत मिलती भी है तो बहुत कम।

नोट: NO Maintenance (Lithium-ion बैटरी मे किसी प्रकार के देखरेख की कोई जरूरत ही नहीं।)

विशेषता लीड-एसिड ट्यूबलर बैटरी लिथियम-आयन (LiFePO4) बैटरी
लाइफ (आयु) 3 से 5 साल 10 से 15 साल (या अधिक)
रखरखाव (Maintenance) समय-समय पर डिस्टिल्ड वॉटर डालना पड़ता है ज़ीरो मेंटेनेंस (देखरेख की जरूरत नहीं)
चार्जेस/डिस्चार्ज स्पीड धीमी चार्ज होती है बहुत तेजी से चार्ज होती है
जगह और वजन भारी और ज्यादा जगह घेरती है हल्की और कॉम्पैक्ट (कम जगह)
शुरुआती कीमत सस्ती महंगी
रीसेल / स्क्रैप वैल्यू बहुत अच्छी (आसानी से बिक जाती है) बहुत कम या नगण्य
डिसचार्ज (DOD) लगभग 50-70% तक इस्तेमाल की जा सकती है 80-85% तक सुरक्षित रूप से इस्तेमाल की जा सकती है

अपने बजट और जरुरत के हिसाब से एक अच्छी बैटरी का चयन कैसे करें?

लगातार बिजली की बढ़ती खपत, महंगी होती बिजली और कई इलाकों में होने वाली बिजली की भारी कटौती मुख्यतः यही कुछ कारण हैं जिनकी वजह से लोग सौर ऊर्जा (Solar Energy System) सिस्टम को लगवानें के बारे में सोचने को मजबूर होते हैं। एक अच्छे सौर ऊर्जा सिस्टम की कीमत उसमें लगनें वाले सारे उपकरणों जैसे- सोलर पैनल, सोलर इनवर्टर, सोलर बैटरी,GI Structure आदि की कीमत को जोड़ कर तय होती है सबसे अच्छे उपकरणों के साथ मिलकर बना सोलर सिस्टम काफी कीमती होता है।, और इस मंहगाई के जमाने में हमको अपने मेहनत से कमाये गये रुपयों को बहुत सोच समझकर खर्च करना है तो हमें जागरुक ग्राहक बनना होगा।

अगर आप काे बजट की कोई चिंता नही है तो बिना किसी संकोच के Lithium-ion बैटरी को चुन सकते हैं। आजकल ज्यादातर लोग जिनको बजट या कीमत के बारे मे नहीें सोचना है वो Lithium-ion बैटरी को ही चुुन रहे हैं, क्योेकि Lithium-ion बैटरी Fast charging, long Battery backup,DOD(Depth OF Discharge), long life ओर Zero Maintenance के साथ हर तरह से शानदार है।

अगर आपका बजट कम है तो आप किसी अच्छी कंपनी की Lead-Acid बैटरी को चुन कर एक अच्छा सोलर सिस्टम अपने घर पर लगवा सकते हैं। Lead-Acid बैटरी वर्षों से साधारण इनवर्टर हो या फिर सोलर इनवर्टर के साथ लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं स्वयं अपने सोलर सिस्टम में Lead-Acid बैटरी का ही उपयोग कर रहा हूँ। अगर आप सही तरीके से देखभाल कर के और समझदारी के साथ घरेलू उपकरणों का उपयोग करके सालों तक अच्छा बैटरी बैकअप प्राप्त कर सकते हैं।

विशेष ध्यान दें (Pro Tip): हमेशा ऐसा सोलर इनवर्टर चुनें जो Lithium-ion और Lead-Acid दोनों तरह की बैटरियों को सपोर्ट करता हो। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यदि आज आपका बजट कम है, तो आप शुरुआती खर्च बचाने के लिए Lead-Acid बैटरी ले सकते हैं। और जब कुछ सालों बाद वह खराब हो जाए और आपका बजट बेहतर हो, तो आपको नया इनवर्टर बदलने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी—आप उसी पुराने सोलर इनवर्टर में Lithium-ion बैटरी लगवा सकते हैं। वहीं, अगर भविष्य में भी बजट की सीमा रहे, तो आप दोबारा Lead-Acid बैटरी भी चुन सकते हैं। यह लचीलापन भविष्य में आपके बहुत काम आएगा!

सोलर बैटरी कैसे चुनें।

नोट:"ऊपर दिखाई गई इमेज AI द्वारा निर्मित है, इसमे गलती होने की संभावना है।"

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य किसी विशेष सोलर पैनल, ब्रांड, निर्माता या तकनीक की सिफारिश (Recommendation) करना नहीं है। सोलर सिस्टम खरीदने या किसी भी प्रकार का निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले अपनी आवश्यकता, बजट और स्थान के अनुसार किसी योग्य सोलर विशेषज्ञ या अधिकृत इंस्टॉलर से सलाह अवश्य लें।

© 2026 टेकज्ञान | सभी अधिकार सुरक्षित
About Us | Contact Us | Privacy Policy | Disclaimer